फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security latch at jammu srinagar highway in darbar move time

दरबार मूव के लिए जम्मू श्रीनगर हाइवे पर सुरक्षा कड़ी

Wed, 28 Oct 2015 07:48 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
security latch at jammu srinagar highway in darbar move time

नरसू में हुए आतंकी हमले के बाद दरबार मूव के लिए जम्मू श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा की समीक्षा की गई। दरबार मूव का सामान लेने के लिए जम्मू से रवाना हुईं बसें और ट्रक शाम को श्रीनगर पहुंच गई। कल श्रीनगर में सामान लादने के बाद गाड़ियां जम्मू के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन


पुलिस, सीआरपीएफ, ट्रैफिक पुलिस ने चिनैनी के रनसू हमले के बाद हाईवे पर सुरक्षा को लेकर समीक्षा की। चिनैनी के नरसू क्षेत्र में पांच अगस्त को आतंकी हमले और पाक आतंकी नावेद के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा बलों ने पहले से ही एहतियात बरतना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस हमले में भी पाक परस्त आतंकियों ने बीएसएफ की कानवाई पर हमला किया था। अब हमले के  तीन महीने के बाद दरबार मूव की कानवाई भी श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआई सुरेंद्र गुप्ता ने दरबार मूव के मद्देनजर हाईवे पर सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए है। नोडल आफिसर (डीएसपी) को अपने क्षेत्र में दरबार मूव की गाड़ियों के निकलने के दौरान मौजूद रहने के आदेश दिए। पहाड़ी क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और सीआरपीएफ की भागेदारी पर चर्चा की।

हाईवे के नजदीक सभी पहाड़ियों पर जवानों की तैनात

security latch at jammu srinagar highway in darbar move time

सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग टीम को हाईवे की सड़क और आसपास जुड़ते मार्ग पर कड़ी निगरानी और जांच करने के आदेश दिए। सीआरपीएफ की दोनों बटालियन 137 और 187 के कमांडेंट के साथी भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बातचीत की गई।

बातचीत में हाईवे के नजदीक सभी पहाड़ियों पर बंदूकधारी जवानों को तैनात करने का फैसला किया गया। नरसू हमले के बाद पहली बार दरबार मूव श्रीनगर से जम्मू के लिए हो रहा है।

इसके कारण सुरक्षा बलों ने विशेष एहितयात बरता है। सेना को भी सतर्क किया गया है। उत्तरी कमान हेडक्वार्टर होने के कारण सेना ने अपने सभी कार्यालयों के बाहर भी सुरक्षा को कड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed