{"_id":"66737ee51ec538b35b0e9d76","slug":"security-jammu-kashmir-jammu-news-c-10-jam1006-383715-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लखनपुर से उड़ी तक नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लखनपुर से उड़ी तक नाकेबंदी
विज्ञापन
बाॅर्डर पर भी अलर्ट, कश्मीर में बड़े अधिकारी कर रहे कैंप
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को कश्मीर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वारा लखनपुर से लेकर कश्मीर के उड़ी तक नाकेबंदी की गई है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग, सैन्य प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक इलाकों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं, ताकि कोई भी घटना न हो। इसके पहले मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के वक्त रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला कर दिया था। इसमें नौ यात्रियों को मौत हो गई। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बड़े अधिकारी कश्मीर में कैंप कर रहे हैं, जबकि जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, सांबा और कठुआ में भी अलर्ट किया गया है। खासकर लखनपुर बॉर्डर से लेकर पुंछ तक बीएसएफ और सेना को सचेत रहने के लिए कहा गया है, ताकि कहीं पर कोई घुसपैठ या आतंकी हमला न हो।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएम दौरे को लेकर एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर एयरपोर्ट रोड से शेर-ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) तक महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी निगरानी, चेक प्वाइंट और तलाशी बिंदु स्थापित किए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए एसओजी के जवान तैनात किए गए हैं। डीआईजी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि तीनों सीमावर्ती जिलों सांबा, कठुआ और जम्मू में सुरक्षा को लेकर बंदोबस्त किए गए हैं। ब्यूरो