फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

बॉर्डर की सुरक्षा के साथ ही ड्रोन की घुसपैठ को बनाएं नाकाम

विज्ञापन
security
जम्मू। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से आतंकवाद निरोधक मोर्चे के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अरनिया इलाके में हाल में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ वाले इलाके दौरा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में ड्रोन की घुसपैठ को नाकाम बनाया जाए। सतर्क रहते हुए दुश्मनों की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना मीरां साहिब, आरएस पुरा और अरनिया सहित विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों का दौरा किया। उन्होंने बीएसएफ चौकी जबोवाल और सीमा पुलिस चौकी त्रेवा का भी दौरा किया जहां हाल ही में ड्रोन देखे गए थे। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा परिदृश्य और सीमा पुलिस चौकियों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने सीमा ग्रिड को फुलप्रूफ सुरक्षा लाइन बनाने के लिए आवश्यक उपायों के संबंध में फ ील्ड अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा किए गए ड्रोन निरोधक उपायों की विशेष रूप से समीक्षा की और किसी भी ड्रोन घुसपैठ के प्रयास को विफ ल करने के लिए अधिक सतर्कता बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन

तीनों पुलिस स्टेशनों के कामकाज की समीक्षा भी की जहां उन्हें दर्ज मामलों की जांच की स्थिति, जांच की कार्यवाही, महिलाओं के खिलाफ अपराध और एनडीपीएस मामलों पर जोर देने को कहा गया। साथ ही जनता के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने की भी हिदायत दी गई। उनके साथ एसपी मुख्यालय जम्मू रमनीश गुप्ता और एसडीपीओ आरएस पुरा सुरिंदर सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed