{"_id":"61ec67f698cb4e7b7c76de51","slug":"security-jammu-city-news-jmu2524289158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ होटलों व अन्य आवासों की नियमित जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ होटलों व अन्य आवासों की नियमित जांच के आदेश
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस समारोह के चलते रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही होटलों और अन्य आवासों की नियमित जांच की जाए। चुनिंदा जगहों पर संयुक्त नाके लगाने के साथ ही घुसपैठ के मार्गों और सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों पर नाके लगा कर पैनी नजर रखी जाए। यह निर्देश एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने सुरक्षा समीक्षा बैठक में दिए हैं।
बताया कि गणतंत्र दिवस के चलते गश्त को बढ़ाया गया है। मुख्य समारोह स्थल एमए स्टेडियम समेत अन्य इलाकों में जांच की जा रही है। उन्होंने सुरक्षा परिदृश्य और आतंकी इनपुट के चलते होटलों और अन्य आवासों की नियमित जांच के निर्देश दिए। सीमावर्ती इलाकों में भी भारत विरोधी शक्तियों का मुकाबला करने के लिए सख्ती की गई है। अधिकारियों को घुसपैठ के सभी संभावित मार्गों और सीमा से निकलने वाली सड़कों पर भी संयुक्त नाके लगाने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि गश्त तेज करने और घुसपैठ से संबंधित किसी भी इनपुट को संबंधितों के साथ सांझा करने के निर्देश दिए। सीमा पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, वीडीसी को मजबूत करने को कहा।
एडीजीपी ने राष्ट्रीय आयोजन के सुचारू संचालन के लिए समय पर खुफिया जानकारी एकत्र करने और साझा करने पर बल दिया। एसएसपी जम्मू ने एमए स्टेडियम, जम्मू और इसके आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विस्तृत नियोजित तैनाती के संबंध में जानकारी दी। बैठक में डीआईजी जेकेएस रेंज, डीआईजी सीआरपीएफ, डीआईजी बीएसएफ, एसएसपी पीसीआर जम्मू, एसएसपी जम्मू, एसएसपी सुरक्षा जम्मू आदि मौजूद रहे।