फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Security forces deployed at important places before Republic Day, security of MA Stadium handed over to SOG

जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस से पहले महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षाबल तैनात, एमए स्टेडियम की सुरक्षा एसओजी के हवाले

Sun, 23 Jan 2022 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 23 Jan 2022 01:48 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश के इनपुट के बाद एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसके साथ ही जम्मू शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। ड्रोन के माध्यम से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Security forces deployed at important places before Republic Day, security of MA Stadium handed over to SOG
जम्मू में जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसके साथ ही शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। ड्रोन के माध्यम से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा सुरक्षाबलों और एमए स्टेडियम की जिम्मेदारी एसओजी को दी गई है।

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही पुलिस नाकों पर चेकिंग चलती रही है। नाकों पर हर वाहन को जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई। इसके साथ ही राहगीरों को भी पूछताछ के बाद ही छोड़ा गया। रात नौ बजे के बाद शहर में आने वाले लोगों से पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन

 

हालांकि सीमा पार से हो रही संदिग्ध गतिविधियों से निपटने के लिए पुलिस पैट्रोलिंग शुरू हो गई है। मोहल्लों, फ्लाई ओवर और शहरों में नजर रखी जा रही है। मोबाइल वाहनों से पूरी रात चौकसी बरती जा रही है। मौजूदा समय में तीस स्थानों पर इस बार 45 के करीब नाके शहर में लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमए स्टेडियम के बाहर बेवजह खड़ा होने की अनुमति नहीं
एमए स्टेडियम के बाहर की सुरक्षा का जिम्मा एसओजी के हवाले है। यहां पर दिन और रात को बिना कारण खड़ा होने की अनुमति नहीं है। गेट के आसपास की जगहों को खाली करवाया गया है। यहां पर भी पुलिस गश्त के दौरान नजर रख रही है। दिन में पुलिस परेड के लिए रिहर्सल जारी है। स्टेडियम के अंदर जाने वाले वाहनों की पूरी जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed