फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

कहीं बाहर जा रहे हैं तो घबराएं नहीं, पुलिस आपके घर पर नजर रखेगी

विज्ञापन
security
जम्मू। अगर आप घर में ताला लगाकर कहीं बाहर लंबे टूर पर जा रहे हैं तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। अब पुलिस आप के घर की निगरानी करेगी। रात की गश्त के दौरान कर्मचारी घर पर नजर रखेंगे। यह फैसला पुलिस विभाग ने शहर में बढ़ रही चोरियों के मदद्ेनजर लिया है। शहर में हर माह पांच-छह चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा वाहन चोरी, बैंकों से कैश चोरी, झपटमारी के मामलों का भी ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अकसर लोगाें को घर से बाहर जरूरी काम से जाना पड़ता है और जब लोग वापस लौटते हैं तो चोरी हो चुकी होती है। अब घर से बाहर जाने से पहले नजदीकी पुलिस चौकी या फिर स्टेशन में जाकर जानकारी दे सकते हैं। पुलिस गश्त के दौरान घर पर नजर रखेगी। इससे आपका घर सुरक्षित रहेगा। पुलिस के अनुसार तालाबंद घरों पर चोरों की खास नजर रहती है। दो से तीन दिनों तक ताला लटके रहने से चोर सेंध लगाकर चोरी को अंजाम देते हैं। इससे लोगों को काफी आर्थिक नुकसान सहन करना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट
लोग घर से बाहर लंबे समय के लिए जाने से पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन या चौकी में जानकारी दे सकते हैं। ऐसे में लोगों का घर पुलिस की निगरानी में रहेगा। रात की गश्त के दौरान भी घर पर नजर रखी जाएगी। लोग बेफ्रिक होकर घर से बाहर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीधर पाटिल, एसएसपी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed