फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security increased in vaishno devi and other religious site

वैष्णो देवी भवन सहित अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 02 Jan 2016 10:14 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
security increased in vaishno devi and other religious site

पठानकोट के एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद रियासत में हाई अलर्ट कर दिया गया। जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट के अलावा जम्मू, उधमपुर और अवंतीपोरा के एयरफोर्स स्टेशनों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन


खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के भवन और अन्य रघुनाथ मंदिर सहित अन्य धार्मिक एवं प्रमुख स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को सुरक्षा का जायजा लेने को डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने सीमांत इलाकों का दौरा किया। साथ ही कठुआ और सांबा के उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कश्मीर घाटी में भी अर्द्धसैनिक बलों को अलर्ट कर दिया गया है। घाटी भर में जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त नाके लगाकर निगरानी के निर्देश

security increased in vaishno devi and other religious site

डीजीपी के राजेंद्रा के अनुसार आईबी और एलओसी से घुसपैठ को देखते हुए हमेशा ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रखा जाता है, लेकिन, पड़ोसी राज्य में हमले को देखते हुए सतर्कता और बढ़ा दी गई है। सीमांत इलाकों से आने वाले तमाम रास्तों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं।

खासकर कठुआ से जम्मू तक नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ भी पूरी तरह से मुस्तैद है। बीएसएफ के डीआईजी धर्मेंद्र पारिख के अनुसार आतंकी हमले की आशंकाओं को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था।

उसे ध्यान में रखते हुए जवान पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं, ताकि सीमांत इलाकों में किसी भी आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed