फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security increased in Jammu division

जम्मू कश्मीर: त्योहारों व चुनाव के मद्देनजर जम्मू संभाग मेंसतर्कता बढ़ाई, किश्तवाड़ में 144 लागू

Wed, 10 Apr 2024 04:22 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2024 04:22 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 16 मार्च को लागू की गई थी। उधमपुर संसदीय सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होने जा रहा है। किश्तवाड़ के चुनाव अधिकारी डॉ. देवांश यादव ने 9 से 17 अप्रैल तक धारा 144 लगा दी है।

विज्ञापन
Security increased in Jammu division
लोकसभा चुनाव 2024: उधमपुर-डोडा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में त्योहारों और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस, नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता कड़ी कर दी है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार की रात एक रिसॉर्ट में चालक पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहीं, किश्तवाड़ जिले में धारा 144 लागू की गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 16 मार्च को लागू की गई थी। उधमपुर संसदीय सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होने जा रहा है। किश्तवाड़ के चुनाव अधिकारी डॉ. देवांश यादव ने 9 से 17 अप्रैल तक धारा 144 लगा दी है। इस दौरान ईद-उल-फितर, बैसाखी, नवरात्र और रामनवमी के अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। इसके तहत जम्मू-संभाग में सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


किश्तवाड़ के जिला चुनाव अधिकारी डॉ. देवांश यादव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक एजेंडे या धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कोई भी राजनीतिक नारा या मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी धार्मिक जुलूस व सार्वजनिक रैली निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी धार्मिक जुलूस व सार्वजनिक रैली निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी राजनीतिक नारे के लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed