{"_id":"58959e394f1c1b2f3de852e4","slug":"security-in-samba-after-pakistan-ceasefire-voilation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद सीमावर्ती इलाके में बढ़ाई गई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद सीमावर्ती इलाके में बढ़ाई गई चौकसी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 04 Feb 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सांबा सेक्टर में बीएसएफ की चौकी पर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी के बाद सीमावर्ती इलाकों में खौफ का आलम है। आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। पाकिस्तान क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
पंचायत सुचेतगढ़ के पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल भगत, नंबरदार हवेली राम, प्रकाश, विशनदास आदि का कहना है कि पाकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। इन दिनों धुंध पड़ने से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। ऐसे में पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ करवाने की फिराक में है।
विज्ञापन
सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान को भले ही मुंहतोड़ जवाब दिया हो, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला। इसीलिए ग्रामीणों को आशंका है कि पाकिस्तान इस बार रिहाशी क्षेत्र को निशाना बनाकर गोलाबारी कर सकता है।
विज्ञापन
गांव अब्दुल्लियां के पूर्व सरपंच चौ. बचन लाल, चौ. कृष्ण लाल, रमेश लाल आदि का कहना है कि आने वाले दिनों में स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं हैं। ऐसे में यदि पाकिस्तान ने गोलाबारी की तो एक बार फिर उन्हें अपने घरों को छोड़कर शिविरों में जाना पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।