{"_id":"57c5b9b14f1c1b0d582cbbba","slug":"security-handover-to-crpf-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: हफ्तेभर बाद ही श्रीनगर से BSF को हटाया, 12 साल बाद हुई थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हफ्तेभर बाद ही श्रीनगर से BSF को हटाया, 12 साल बाद हुई थी तैनाती
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात बीएसएफ के जवान
- फोटो : PTI
घाटी के दो थाना क्षेत्रों में ही कर्फ्यू रहने की वजह से तैनाती के एक सप्ताह बाद ही मंगलवार को अचानक श्रीनगर से बीएसएफ को हटा लिया गया। उनकी जगह सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से बीएसएफ को हटाए जाने की मांग को देखते हुए यह फैसला किया गया। ज्ञात हो कि 12 साल के लंबे अंतराल के बाद श्रीनगर में 22 अगस्त को बीएसएफ को तैनात किया गया था।
बीएसएफ की जगह तैनाती के लिए घाटी में सीआरपीएफ की 25 कंपनियां भेजी गई हैं। इनमें से 18 कंपनियां (1800 जवान) घाटी पहुंच चुकी हैं। इनमें से आठ कंपनियों को उत्तरी कश्मीर भेजा गया है।

Trending Videos
2004 में बीएसएफ को घाटी से हटाया गया था
गश्त करते सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : Amar Ujala
राज्य सचिवालय की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की एक कंपनी के स्थान पर आईटीबीपी की तैनाती की गई है। बीएसएफ की तैनाती लाल चौक तथा आस पास के इलाकों में की गई थी। वर्ष 2004 में जम्मू-कश्मीर से बीएसएफ को आपरेशन से हटा लिया गया था।
इसके बाद यह पहला मौका है जब बीएसएफ को शहर में लगाया गया था। 1991 से लगभग 13 सालों तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियान का मोर्चा संभालने वाले बीएसएफ के स्थान पर 2004 में सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया था।
एक अन्य फैसले के तहत दिल्ली में प्रधानमंत्री तथा एसपीजी सुरक्षा के दायरे वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए रूट सिनेटाइजेशन में लगी सीआरपीएफ की चार कंपनियों को हटा लिया गया है। उनकी जगह बीएसएफ की तैनाती की गई है।