फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security Guard Allegation At Employee for Assault

Jammu News: जम्मू विवि के सुरक्षाकर्मी ने कर्मचारी पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
Security Guard Allegation At Employee for Assault
- जेयू के पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए समिति बनाई, दो दिन में देगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी और विश्वविद्यालय के कर्मचारी के बीच सोमवार को विवाद हो गया। सुरक्षाकर्मी ने विवि के एक कर्मचारी पर उनके साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है। सुरक्षाकर्मियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और काम ठप कर दिया। इसके बाद विवि प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया जो दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।
जम्मू विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी कर्ण सिंह ने कहा कि रविवार को उनकी ड्यूटी गर्ल्स होस्टल के पास थी। विवि प्रशासन ने उक्त स्थान पर हर किसी को बैठने से मना किया हुआ है। उसी आदेश का अनुपालन कर वह कर रहे थे। विवि के एक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। उनकी कमीज के बटन तोड़ दिए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस में लिखित शिकायत दी। गुस्साए सुरक्षाकर्मियों से बातचीत करने के लिए विवि प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया की मामले की जांच के लिए समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. राहुल गुप्ता ने कहा कि घटनाक्रम की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है। इसके लिए विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर और अधिकारियों की समिति बनाई है। समिति एक से दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट दे देगी। इसके बाद पूरे मामले का सच सामने आएगा। रजिस्ट्रार ने कहा कि सुरक्षाकर्मी जिस स्थान नहीं बैठने की बात कहा रहा है, उसे लेकर तो ऐसा कोई आदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी सेवाएं दे रहा है, लेकिन नियमों का उन्हें भी पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed