{"_id":"5f59aee56350191a757e4a3b","slug":"security-forces-recovers-an-ied-in-watergam-village-of-chatloora-rafiabad-area-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने बरामद किया आईईडी, तलाशी अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने बरामद किया आईईडी, तलाशी अभियान तेज
Thu, 10 Sep 2020 10:13 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
बारामूला में सुरक्षाबल
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को आईईडी बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त गश्ती दल ने जिले के डांगीवाचा इलाके के चटलोरा में एक बस स्टॉप के पास से रेत की बोरी से आईईडी बरामद किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आईईडी निश्चित तौर पर आतंकवादियों ने सड़क पर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए रखा था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसे निष्क्रिय कर दिया और किसी भी तरह के नुकसान को होने से रोक दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल ने सोमवार को भी उत्तरी कश्मीर के सोपोर-कुपवाड़ा मार्ग पर दुर्गमुल्ला इलाके में एक रेत की बोरी से आईईडी बरामद किया था।
Jammu and Kashmir: Security forces have recovered an IED (improvised explosive device) in Watergam village, Chatloora Rafiabad area, in Baramulla district. More details awaited pic.twitter.com/AveGu8mIOB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 10, 2020