फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   SECURITY FORCES MADE SEPARATIST MARCH UNSUCCESSFUL

घाटी में सुरक्षाबलों ने अलगाववादियों का मार्च किया विफल, हिंसा में 20 से अधिक घायल

Fri, 11 Nov 2016 10:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 11 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
SECURITY FORCES MADE SEPARATIST MARCH UNSUCCESSFUL
kashmir - फोटो : File Photo

अलगाववादियों के जामिया चलो मार्च को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। हुर्रियत (एम) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को जामिया मस्जिद जाने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी को हैदरपोरा स्थित आवास से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

विज्ञापन


बांदीपोरा, बडगाम, शोपियां और पुलवामा में पथराव की घटनाएं हुईं। हिंसक झड़पों में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बांदीपोरा के अलूसा इलाके में सुरक्षा बलों ने रैली को विफल कर दिया। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ भिड़ंत हो गई। पथराव की घटना के बाद आंसू गैस के गोले दागने पड़े। यहां तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह में देर शाम मार्च रोके जाने के बाद सुरक्षा बलों पर पथराव किए जाने पर उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए मिर्ची बम चलाने पड़े। आरोप है कि दर्जनभर युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यासीन मलिक को 16 नवंबर तक रिमांड पर भेजा जेल

SECURITY FORCES MADE SEPARATIST MARCH UNSUCCESSFUL
जेकेएलएफ के चेयरमैन यासीन मलिक - फोटो : Amar Ujala

अलगाववादियों के जामिया चलो मार्च को देखते हुए श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, महाराजगंज तथा सफाकदल में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। कई स्थानों पर सड़कों पर निजी वाहन चलते देखे गए। कुछ दुकानें भी खुलीं। उधर, वीरवार को गिरफ्तार जेकेएलएफ के चेयरमैन यासीन मलिक को 16 नवंबर तक के रिमांड पर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। 

वहीं श्रीनगर, कुलगाम तथा बारामुला में विभिन्न घटनाओं में एक आवास और 10 दुकानों में आग से भारी नुकसान पहुंचा है। श्रीनगर के खान कांप्लेक्स में आग से एक दुकान पूरी तरह जल गया जबकि चार को नुकसान पहुंचा है। कुलगाम के मीरबाजार में पांच दुकानें जल गईं। बारामुला में शाह जमान खान के घर में आग लगने से काफी क्षति हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed