फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces killed two terrorists in pulwama

सुरक्षा बलों ने जैश ए मोहम्मद के 3 आतंकियों को किया ढेर

Tue, 02 Sep 2014 05:10 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
security forces killed two terrorists in pulwama

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो हई है। हाजन गांव में छिपे तीनों आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। मरने वालों आतंकियों में 12 दिन पहले ही जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ शौकत भी शामिल है। शौकत के पिता ने उससे सरेंडर करने की अपील की थी लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस सोमवार को सुरक्षाबलों को इस बाबत सूचना मिली थी कि फारूख अहमद, शौकत अहमद और अल्ताफ अहमद इलाके में छुपे हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान शुरू किया था। बाद में सेना ने एक घर को घेर ले लिया जिसमें तीन आतंकी छुपे हुए थे।
विज्ञापन


फिलहाल तीनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस मुठभेड में मारे जाने वालों में जैश-ए-मुहम्मद के कमांडर भा शामिल है।

प‌िछले द‌िनों हुई कई बार हो चुकी है फ्लैग मीट‌िंग

security forces killed two terrorists in pulwama

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। सिर्फ अगस्त महीने में पाक ने 24 सीजफायर उल्लंघन हुए जिनमें दो ग्रमीणों की मौत हो गई और 4 जवानों समेत 17 लोग घायल हो गए।

पिछले हफ्ते आरएस पुरा में हुई फ्लैग मीट‌िंग में भारत ने सीजफायर उल्लंघन के मसले पर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध जताया था। सीजफायर पर अभी तक भारत और पाक के बीच तीन फ्लैग मीटिंग हो चुकी हैं।

बीएसएफ के मुताबिक, पिछले 45 दिनों में पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जितनी फायरिंग की गई, वह 1971 युद्ध के बाद से संभवत: ‘सबसे ज्यादा’ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed