फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces in Jammu and Kashmir helps people during cold weather and snow everywhere

घाटी में दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं सुरक्षाबल, कई फुट बर्फ में पैदल चलकर करते हैं लोगों की मदद

Wed, 06 Jan 2021 09:51 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Jan 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Security forces in Jammu and Kashmir helps people during cold weather and snow everywhere
लोगों की मदद कर रहे सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के बर्फ से ढंके इलाकों में सुरक्षा बल दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। पहली बंदूक के सहारे लोगों की सुरक्षा करने और दूसरी इस भीषण बर्फबारी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को कई बार वह कई-कई फुट बर्फ में पैदल चल कर अस्पताल पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में मंगलवार की रात एक महिला और उसका नवजात बच्चा बर्फ में फंस गया था। सेना को इसकी सूचना मिली और आधी रात को चार फुट बर्फ में चलकर देवदूतों ने दोनों को स्ट्रेचर पर घर पहुंचाया। कुलगाम में बुधवार की सुबह नवजात और उसकी मां को अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन


हंदवाड़ा में मंगलवार की रात 10 बजे आपात सेंटर में चपरान गांव से नासिर अहमद का फोन आया कि वह नवजात और उसकी मां को लेकर आ रहे परिवारजनों के साथ अस्पताल से घर लौट रहे थे परंतु उनका वाहन यमार्ड जचलोर में कई फुट बर्फबारी में फंस गया है। सूचना मिलते ही सेना की कोबार्ड यमार्ड की टीम घुटनों तक बर्फ से ढंके रास्ते पर रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम ने एक स्ट्रेचर तत्काल तैयार किया और बच्चे और उसकी मां को पैदल लेकर उनके गांव के लिए चल पड़े। आधी रात को लगभग चार किलोमीटर घुटनों तक बर्फ में चलने के बाद मददगार जवानों ने उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा दिया। सेना के जवानों का यह रूप देख लोगों की आंखें नम हो गईं और नवजात की दादी ने इसके लिए सेना का शुक्रिया अदा किया और कहा, अल्लाह तुम्हें हमेशा सलामत रखे।

 

फोन कर मदद मांगी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की पुलिस ने बुधवार की सुबह एक नवजात और उसकी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को पोंवा में रहने वाले एक परिवार ने फोन कर मदद मांगी। फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी ने मंगलवार रात एक बच्चे को जन्म दिया, उसे तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता है। 

बर्फ से रास्ते बंद होने के कारण परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जाने में असमर्थ थे। तत्काल कुलगाम थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह और डीएसपी गुलाम मोहम्मद भट के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से पैदल दोनों को जिला अस्पताल कुलगाम पहुंचा दिया। परिवार ने पुलिस टीम का शुक्रिया अदा किया। 

 

मेरसाई नाला से 20 परिवारों को किया रेस्क्यू

कुलगाम पुलिस ने हिमस्खलन वाले इलाके में बर्फबारी में फंसे 20 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस स्टेशन कुंड को सूचना मिली कि मेरसाई नाला करालू कुंड के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द वहां से रेस्क्यू करने की जरूरत है।

तत्काल एसएचओ कुंड एसआई मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन सभी परिवारों को रेस्क्यू कर मेरसाई नाला के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में पहुंचाया। मालूम हो कि कुलगाम जिले में करीब छह फुट बर्फ जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed