फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces gun down two militants in pulwama encounter

पुलवामा: 19 घंटे की मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर

Tue, 11 Aug 2015 09:00 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
security forces gun down two militants in pulwama encounter

फोटो- सोशल मीडिया

विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में करीब 19 घंटे तक जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इस ऑपरेशन के दौरान पहली बार सेना द्वारा चॉपर से ग्रेनेड दागे गए ताकि रत्नीपुरा और लजूरा के बीच पड़ने वाले धान के खेतों में आतंकी अपनी पोजीशन बदलें और उनकी निशानदेही हो सके।

वहीं ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षाबलों पर इल्जाम लगाया कि मुठभेड़ के दौरान कड़ी फसलों और सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है और उन्होंने जमकर सुरक्षाबलों के खिलाफ प्रदर्शन किया, पत्थरबाजी की और आजादी के हक में नारे लगाए जिससे सुरक्षाबलों को ऑपरेशन को अंजाम देने में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन


आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के इन दोनों आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सोमवार शाम शुरू हुई थी। कई घंटों तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी रही। लेकिन बाद में रुक गई। फिर रात भर इलाके की सख्त घेराबंदी रही और आतंकियों को फरार होने का कोई अवसर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुके थे

security forces gun down two militants in pulwama encounter

फोटो- सोशल मीड‌िया
मंगलवार सुबह आतंकियों द्वारा रत्नीपुरा के एक मेवे के बाग से भागने की कोशिश की गई और इस दौरान वहां घेराबंदी किए जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 50 और 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। इस दौरान एसओजी का एक जवान घायल भी हुआ।

यह मुठभेड़ दोपहर करीब 3 बजे तक जारी रही और इस दौरान सुरक्षाबलों को 2 आतंकियों को मार गिरने में सफलता प्राप्त हुई। इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की शिनाख्त पुलिस द्वारा लिल्हार पुलवामा के रहने वाले शौकत अहमद लोन और तेलंगाम पुलवामा के शाहीन गुलजार के तौर पर की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार शाहीन एक साल पूर्व लश्कर में शामिल हुआ था। जबकि शौकत एक मोस्ट वांटेड था, जो कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका था। शौकत करीब डेढ़ साल पहले लश्कर का हिस्सा बना था। मिली जानकारी के अनुसार शाहीन एक एमएससी स्टूडेंट था। जबकि शौकत की अपनी ऑटोमोबाइल वर्कशॉप थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed