{"_id":"5a9638d54f1c1bef7b8b9e2e","slug":"security-forces-found-pakistani-militant-body-during-caso-in-hajin-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हाजिन में कासो के दौरान सुरक्षा बलों को मिला पाकिस्तानी आतंकी का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हाजिन में कासो के दौरान सुरक्षा बलों को मिला पाकिस्तानी आतंकी का शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
कासो के दौरान एक आतंकी का शव बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के हाजिन में कासो के दौरान एक आतंकी का शव बरामद किया गया है। हैरिस नाम का यह आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। कुछ महीने पहले ही वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा में भर्ती हुआ था। इसके बाद से ही वह हाजिन में सक्रिय था।
विज्ञापन
सोमवार को सुरक्षाबलों ने इलाके में कासो चलाया था। इस दौरान आतंकियों के एक दल से मुठभेड़ हो गई थी। इसमें आतंकी भाग निकले, लेकिन मंगलवार को सुबह हाजिन के खौस मोहल्ले में इस आतंकी का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कासो के दौरान जब सेना ने गोली चलाई तो उसमें वह घायल हो गया था, लेकिन वह कहीं जाकर छिप गया था। सेना की तरफ से इलाके में लगातार तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान ही उसका शव मिला। बताया जाता है कि इस इलाके में बड़ी संख्या में आतंकी छिपे हैं। दो महीने पहले आतंकियों ने इस इलाके को अपना गढ़ बना लिया था।
विज्ञापन