{"_id":"6d2f1ca10209d7c5324df9ceb0e3cdb4","slug":"security-forces-feel-relaxed-after-pm-modi-s-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बल, एजेंसियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा बल, एजेंसियों ने ली राहत की सांस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी की राया क्षेत्र में शांतिपूर्वक रैली संपन्न होने पर सुरक्षा बल एवं खुफिया एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। आतंकियों की धमकी के चलते पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभा स्थल के आसपास भी हर आने-जाने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही थी।
रविवार की रात राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना ने चिंता और बढ़ा दी थी। इसके बाद से सांबा जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी। सीमावर्ती क्षेत्रों में जगह-जगह बैरियर लगा कर गहन जांच की जा रही थी। रात भर सुरक्षा बल एवं पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।
सोमवार सुबह सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी। नाकों पर यात्रियों को वाहन से उतार कर गहन जांच के बाद ही जाने दिया जा रहा था। सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात से लेकर सोमवार दोपहर तक उनकी सांसें अटकी थी।
विज्ञापन
जैसे ही प्रधानमंत्री भाषण समाप्त कर लौटे, तो उन्हें राहत मिली। उनका कहना था कि आतंकी धमकियों के चलते वह कई दिनों से परेशानी में चल रहे थे। सुरक्षा बलों के जवानों ने भी राहत महसूस की है।