{"_id":"5ec02931765b39198b3d99da","slug":"security-forces-demolished-hizbul-mujahideen-base-from-chakura-village-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिजबुल को लगा एक और बड़ा झटका, हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियाज नायकू के मारे जाने के बाद हिजबुल को लगा एक और बड़ा झटका, हथियारों का जखीरा बरामद
Sun, 17 May 2020 03:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 17 May 2020 03:50 AM IST
सार
- आईईडी बनाने का सामान, एसएलआर, पिस्टल आदि बरामद
- सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चकुरा गांव से हिजबुल का अड्डा किया ध्वस्त
विज्ञापन
बरामद हथियार और गोलियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के हमले की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने शनिवार को हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इसमें आईईडी बनाने की सामग्री समेत कई हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इसे सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हाल ही में हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद उसके संगठन को यह दूसरा बड़ा झटका है। शनिवार को 55 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने चकुरा गांव में साझा ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक घर से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इसे आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने एकत्र किया था। इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। बरामद हथियारों में एक एसएलआर, दो पिस्टल, आईईडी बनाने का सामान जिसमें विस्फोटक, बैटरी डेटोनेटर के साथ भारी मात्रा में गोलियां हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा भी कुछ अन्य चीजों की बरामदगी हुई है। सुरक्षाबलों के अनुसार आतंकी पुलवामा में किसी बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश बना रहे थे। हथियारों की बरामदगी से उनके नापाक मंसूबे पर पानी फिर गया है।