{"_id":"5bf9a6b5bdec2241b770f79e","slug":"security-forces-bust-hideout-of-isjk-militant-outfit-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतीपुरा में आईएसजेके का आतंकी ठिकाना ध्वस्त, मौके से बड़ी संख्या में सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवंतीपुरा में आईएसजेके का आतंकी ठिकाना ध्वस्त, मौके से बड़ी संख्या में सामान बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आईएसजेके का आतंकी ठिकाने ध्वस्त किया है। इससे बड़ी संख्या में रोजमर्रा की चीजें बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस और 55 राष्ट्रीय राइफल्स ने सूचना के बाद अवंतीपुरा के पंजगाम गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक आतंकी ठिकाने की जानकारी मिली। सांझे अभियान के दौरान इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) का ठिकाना ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह ठिकाना काफी पुराना लगता है। वहां से बिस्तर, बर्तन और गैस सिलिंडर और खाने-पीने का सामान मिला है।
विज्ञापन
आतंकियों ने होटल मालिकों को दी धमकी, पोस्टर वायरल
डल झील के किनारे स्थिति होटल मालिकों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आतंकी संगठन हिजबुल ने दावा किया है कि श्रीनगर के अधिकतर होटलों में गलत कार्य करवाया जाता है। इसके बदले भारी मात्रा में रकम वसूली जाती है। आतंकियों ने कहा है कि डल लेकर के किनारे बने इन होटलों को पुलिस के अधिकारियों का समर्थन हासिल है। वह गंदे कार्यों से कमाए गए पैसों से हिस्सा देते हैं।
विज्ञापन
धमकी देते हुए कहा है कि तीन वर्षों से इन होटलों पर नजर बनाएं हुए थे। इसलिए ऐसे होटल मालिक मौत के लिए तैयार रहें। इस मामले में पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।