{"_id":"5b817c0942c792466578bf01","slug":"security-forces-burst-out-three-hideouts-of-militants-in-pulwama-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त, चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त, चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को पुलिस ने तीन आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए चार ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियारों के साथ ही जिहादी सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए ओजीडब्ल्यू से पूछताछ कर रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने एक साझे ऑपरेशन के दौरान जिले के राजपोरा लितर में एक घर में छापेमारी कर आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। इस दौरान उन्होंने एक ओजीडब्ल्यू को भी गिरफ्तार किया। इसकी निशानदेही पर घर से जिहादी सामग्री के साथ-साथ आईईडी बनाने की सामग्री बरामद की गई।
इसके अलावा सुरक्षाबलों ने जिले के खललन और टहाब गांव में भी दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। इन ठिकानों से एक-एक मैगजीन, एक इंसास मैगजीन और एक यूबीजीएल बरामद किया गया। इस दौरान तीन ओजीडब्ल्यू को भी गिरफ्तार किया गया जो आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते थे। पुलिस ने इन सभी घटनाओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।