{"_id":"6a52ae62f23dece3140b5e67","slug":"security-check-jammu-news-c-10-jmu1062-959071-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण
जम्मू। रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार ने आरपीएफ पोस्ट कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दाैरान अभिलेखों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली को देखा। इसके बाद जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 एवं 6/7 तथा फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस (26403/26403) के आगमन एवं प्रस्थान के समय किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों, भीड़ नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा तथा निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ को सतर्क निगरानी, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके बाद पंकज गंगवार ने बी-बिल्डिंग साइड एफओबी एवं आरपीएफ बैरक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरक की साफ-सफाई, अनुशासन, आवासीय व्यवस्था एवं समग्र रख-रखाव भी देखा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।