फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security arrangements on independence day in jammu and kashmir

स्वतंत्रता दिवस: 23 हजार जवान करेंगे रियासत की निगरानी

Fri, 15 Aug 2014 01:48 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
security arrangements on independence day in jammu and kashmir

आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रीनगर शहर को छावनी में बदल दिया गया है। 23 हजार जवान कश्मीर घाटी की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। मुख्य समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम के आसपास तथा कुछ अन्य संवेदनशील स्थानों पर सेना के दस्ते भी गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


इमारतों पर जवान तैनात कर दिए गए हैं और हवाई निगरानी करने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है और एलओसी समेत आईबी पर जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है।

स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर बंद का ऐलान

security arrangements on independence day in jammu and kashmir

स्वतंत्रता दिवस समारोह में संभावित आतंकी हमलों के खतरों को देखते हुए राज्य में तैनात विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए हैं। बख्शी स्टेडियम की ओर जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया है।

इसके भीतर जाने वाले रास्तों पर कंटीली तारों का जाल बिछाया गया है और वहां पहुंचने वाले सरकारी अफसरों की भी तलाशी ली जा रही है। कुछ इलाकों में सेना के विशेष दस्ते भी तैनात किए गए हैं।

राज्य पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के कई आला अधिकारी खुद स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। श्रीनगर ही नहीं, संभाग के दूसरे इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

अलगाववादी संगठनों की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर बंद का ऐलान किया गया है।

युएवी से रखी जाएगी चप्पे-चप्पे पर नजर

security arrangements on independence day in jammu and kashmir

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रवक्ता किशोर प्रसाद के अनुसार आतंकियों पर निगरानी रखने के लिए यूएवी को आकाश में स्थापित किया गया है। इसका कार्य मुख्य समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम के आस-पास निगरानी रखना रहेगा।

किसी भी आतंकी गतिविधियों का पता चलते ही वह उसकी जानकारी उपलब्ध करवाएगा, जिसके बाद सुरक्षा बल कार्रवाई कर सकेंगे। युएवी एक ऐसा यंत्र है, जिसे विशेष मौकों पर निगरानी के लिए आकाश में स्थापित किया जाता है।

हाल ही में संपन्न हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान भी आतंकी खतरों को भांपते हुए निगरानी के लिए इस यंत्र को आकाश में स्थापित किया गया था। गत वर्ष केदारनाथ में हुई त्रासदी के बाद शवों को तलाशने में मानव रहित यान की मुख्य भूमिका थी।

विज्ञापन

श्रीनगर की ओर आने वाली सभी सड़कें सील

security arrangements on independence day in jammu and kashmir

श्रीनगर में सीआरपीएफ प्रवक्ता किशोर प्रसाद के अनुसार, सीआरपीएफ के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य पुलिस को पूरा सहयोग दिया है।

प्रसाद के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरी घाटी में सीआरपीएफ के 15 हज़ार जवानों को तैनात किया गया है, जिनमें से 5 हज़ार जवान श्रीनगर शहर में तैनात हैं।

वहीं पुलिस के 8 हज़ार जवान पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं, जिनमें से 4200 जवान श्रीनगर शहर में तैनात हैं।

करीब 1000 से अधिक विशेष नाके लगाए गए हैं और श्रीनगर की ओर आने वाली सभी सड़कों को रात में ही सील कर दिया गया है। इसके अलावा कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा के चलते बस स्टैंड खाली करवाया

security arrangements on independence day in jammu and kashmir

जम्मू में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बस स्टैंड खाली करवा दिया गया है। इसके साथ ही दुकानदारों तथा बस आपरेटरों को अपने आसपास नजर रखने के लिए कहा गया है। यही नहीं, बस स्टैंड में सीआरपीएफ भी तैनात की गई है।

आने जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरों पर कड़ी निगरानी करनी शुरू कर दी है। बीसी रोड पर जमा होने वाले वाहनों को हटाया जा रहा है।

पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से बीसी रोड पर ज्यादा देर तक वाहनों को खड़े नहीं करने दिया जा रहा है। दूसरे राज्यों से आने वाली बसों को कुछ रास्तों पर जाने के लिए पाबंदी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed