{"_id":"aad2e1208cf5ab346a8d4e1e9f967b91","slug":"security-alerts-in-samba-sector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा रोकने के लिए पाक कर रहा है ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा रोकने के लिए पाक कर रहा है ये हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
पवित्र अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के लिए पाक सेना की ओर से हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। वह गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने की फिराक में है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई का पाक सेना पर घुसपैठ को लेकर पूरा दबाव है, जिसके चलते पाक सेना की ओर से घुसपैठ करवाने की हरसंभव कोशिश जारी है।
विज्ञापन
अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरों की गोलाबारी के बाद सांबा सेक्टर की सीमा पर भी सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार सांबा का बबर नाला पहले से ही घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है। इस पर सेना ने मोर्चा संभाल रखा है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो एक बार फिर से बबर नाले पर घुसपैठियों की नजर है। चौबीस घंटे पुलिस और सेना के जवान निगाह रखे हुए हैं, ताकि कोई भी घुसपैठिया बच कर निकलने में सफल नहीं हो सके। उधर पाक गोलीबारी से सीमावर्ती किसान असमंजस में हैं।