फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security Alert

Jammu News: गणतंत्र दिवस के लिए पलांवाला सेक्टर में बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
Security Alert
- सांबा, राजोरी और पुंछ में ड्रोन घुसपैठ की घटनाओं के बाद सेना व पुलिस सतर्क
विज्ञापन

- पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब देने के लिए सुरक्षाबल मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौडियां। जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजोरी और पुंछ जिलों में हाल में ड्रोन घुसपैठ की घटनाओं पर सेना और पुलिस ने सीमावर्ती पलांवाला सेक्टर में चौकसी बढ़ा दी है।
पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त चाैकियां स्थापित की हैं। नियंत्रण रेखा पर पलांवाला सेक्टर में कोहरे की आड़ में पाकिस्तानी सेना कोई नापाक हरकत न करे इसके लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही एलओसी पर सुरक्षाबल अधिक मुस्तैद हो गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व के वर्षों में भी गणतंत्र दिवस से पहले भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना कई दफा ड्रोन के जरिये हथियार व गोला-बारूद भेज चुकी है। कई बार घुसपैठ की कोशिश की गई। इसके मद्देनजर भारतीय सेना व पुलिस गणतंत्र दिवस पर भी पूरी तरह चौकस है। उस पार की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कब-कब हुईं घटनाएं
- 23 नवंबर 2023 को पलांवाला क्षेत्र के खुडां गांव के नजदीक लोआकी खड्ड में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया।
- पांच दिसंबर 2023 की शाम पलांवाला सेक्टर के बटल क्षेत्र में पाकिस्तानी क्षेत्र से ड्रोन आने की आवाज सुनी गई। ड्रोन की संख्या दो से अधिक थी।
- 22 दिसंबर 2023 की रात गांव हमीरपुर सिद्दड़ के नजदीक पाकिस्तानी सेना की नडाला पोस्ट से घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम किया था। इसमें दो घुसपैठियों को मार गिराया था।
- 24 दिसंबर 2023 की सुबह एलओसी से सटे गांव में गश्त के दौरान दढखौड़-छन्नी संपर्क मार्ग के पास खेतों में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था।
- दिसंबर 2024 को भी एलओसी के पास ढखर गांव के नजदीक मनावर तवी में एक वीडीजी के सदस्य ने चार संदिग्ध लोगों को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed