फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security agencies to strengthen cyber system broke down on terrorist's back bone

सुरक्षा एजेंसियों के साइबर तंत्र ने तोड़ी आतंकियों की कमर

Fri, 24 Jul 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 24 Jul 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
Security agencies to strengthen cyber system broke down on terrorist's back bone

आतंकी संगठन अपने साइबर नेटवर्क को मजबूत कर आतंक का कुनबा बढ़ाने की साजिश कर रहे हैं। जिस पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों ने भी कमर कस ली है। आतंकियों की घुसपैठ पर नजर रखने वाली एजेंसियां अब आतंकियों के साइबर नेटवर्क पर नजर रखने के लिए अपने साइबर इंटेलिजेंस तंत्र को मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं, ताकि आतंकियों के प्लान को विफल किया जाए।

विज्ञापन


पिछले दिनों युवा आतंकियों ने अपनी ग्रुप फोटो सोशल साइट पर पोस्ट की थी। इससे आतंकी अपने साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार पिछले एक साल से आतंकी संगठनों ने हमलों और गतिविधियों को चलाने में संचार और संपर्क में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


आतंकी हमला करने से पहले अपने आसपास के नेटवर्क को आधुनिक तकनीक के जैमरों से जाम कर देते हैं। आतंकियों की तरफ से लगातार ऐसा किया जा रहा है। राजोरी, पुंछ, शोपियां, कुपवाड़ा, बारामुला क्षेत्रों में आतंकी हमलों के दौरान एजेंसियों ने यह महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घुसपैठ में नाकाम आतंकी संगठन अब अपने साथ युवा आतंकियों को जोड़ने के लिए अपने साइबर नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं। इसमें सोशल साइट फेसबुक, ट्विटर, यू ट्यूब और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। आतंकी संगठन अपनी गतिविधियों का यहां विस्तार कर रहे हैं।

इस पर भारतीय खुफिया एजेंसियां अपना तंत्र मजबूत कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट सौंप कर आतंकियों के साइबर नेटवर्क के जरिये अपनी गतिविधियां चलाने की जानकारी दी है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए अपने नेटवर्क को मजबूत करने की बात कही गई है।

सूत्रों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों की घुसपैठ के अलावा अब आतंकियों के साइबर नेटवर्क पर भी नजर रखना शुरू कर दिया है।

कमजोर भारतीय नेटवर्क पर पाक नेटवर्क मजबूत

आतंकी संगठनों को सिर्फ सोशल साइट्स ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों की भी पूरी मदद मिलती है। बार्डर और एलओसी पर भारतीय कंपनियों के कमजोर नेटवर्क का लाभ उठाकर पाकिस्तानी कंपनियां अपना नेटवर्क बढ़ा देती हैं।


जिसका आतंकी लाभ उठाते हैं और अपने नेटवर्क के जरिये आतंकियों के  संचार नेटवर्क को मजबूत करने में मदद करती हैं। इस पर अभी सुरक्षा एजेंसियां कुछ नहीं कर पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed