फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security agencies are more alert now after caught isi agent

जम्मू में नए सिरे से निगरानी करेंगी अब सुरक्षा एजेंसियां

Mon, 30 Nov 2015 07:01 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
security agencies are more alert now after caught isi agent

कश्मीर संभाग में बढ़ते आतंकी हमलों के बीच जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकी गतिविधियों ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। एजेंसियां इस बात पर भी मंथन कर रही हैं कि इतना मजबूत तंत्र होने के बावजूद गतिविधियों का पता क्यों नहीं चल पाया।

विज्ञापन


खास तौर पर बठिंडी में पकड़े गए लश्कर आतंकी और अब एक दिन पहले राजोरी में पकड़े आईएसआई एजेंट के मामलों ने एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

शायद यही कारण है कि जम्मू पर भी एजेंसियों को नए सिरे से सोचना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू संभाग में नए सिरे से अपने तंत्र को सक्रिय किया है।
विज्ञापन


जम्मू, कठुआ, सांबा, राजोरी, पुंछ और उधमपुर जिलों में एजेंसियों ने अपने खुफिया तंत्र को पहले से अधिक सक्रिय कर दिया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ और नजर रखने को विशेष रणनीति पर काम शुरू किया गया है। खासकर उन इलाकों पर, जहां बाहर से आकर लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा तंत्र पर खड़े हो गए सवाल

security agencies are more alert now after caught isi agent

इन सभी जिलों के ऐसे इलाकों का चयन किया गया है, जहां पर बाहर से रहने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। दरअसल, बठिंडी से पकड़े आतंकी ने तो ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने सुरक्षा तंत्र पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

पिछले दो साल से कश्मीर संभाग में आतंकी हमले बढ़े हैं। आईएस के झंडे लहराने की घटनाओं में भी इजाफा हुआ। इसे लेकर पहले से सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां चिंतित हैं और इससे निपटने को रणनीति बना रही थीं, लेकिन हाल की घटनाओं ने जम्मू पर भी एजेंसियों को फोकस करने पर मजबूर कर दिया है।

पाकिस्तान में आने-जाने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। सबसे ज्यादा लोग राजोरी और पुंछ जिले से ही आते-जाते हैं। डीआईजी अशोक अत्री का कहना है कि अवैध रूप से आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए गांव के सरपंचों और पंचों को विशेष हिदायतें दी गई हैं। साथ ही वैध तरीके से जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed