फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   secretary

आरएस पुरा सेक्टर में सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी चौकसी

विज्ञापन
secretary
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी चौकसी रखे जाने के साथ पाकिस्तानी क्षेत्र की ओर नजर रखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के चलते पाकिस्तान की ओर से माहौल खराब करने की साजिश के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में रात में गश्त बढ़ाए जाने के साथ सुरक्षा बलों की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में बीडीसी सदस्यों के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी भी रात में गश्त कर रहे है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान क्षेत्र में भी इन दिनों सीमा पर गतिविधियां चल रही हैं। काफी समय से आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के प्रयास किए जाने पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुस्तैदी के साथ प्रयास को विफल किया जाता रहा। हालांकि आरएस पुरा सेक्टर में कभी भी घुसपैठ नहीं हुई। इसके बावजूद भी सीमा पार काफी मुस्तैदी के साथ जवान नजर रखे हुए हैं। दूसरी ओर खुफिया विभाग की ओर से ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, जिनका पाकिस्तानी तस्करों से संबंध रहा है। गौरतलब है कि इसी वर्ष गांव चकरोई में एक ऐसे व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ा गया, जिसका आतंकवादी के साथ संबंध था। पकड़े गए व्यक्ति का संबंध एक ऐसे आतंकी से था जो जम्मू के कोट भलवाल जेल में बंद था। क्षेत्र में कुछ सक्रिय ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed