{"_id":"572227654f1c1bb938a9216e","slug":"secretariat-will-be-closed-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में कल बंद होगा सरकार का दरबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में कल बंद होगा सरकार का दरबार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 28 Apr 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
जम्मू स्थित सचिवालय
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार मूव की परंपरा के अंतर्गत शीतकालीन राजधानी में सरकार का दरबार (सचिवालय समेत दरबार मूव से जुड़े दफ्तर) शुक्रवार 29 अप्रैल को बंद हो जाएंगे। जिन दफ्तरों में सप्ताह में छह दिन काम होता हैं, वे 30 अप्रैल को बंद होंगे। दरबार मूव कार्यालय नौ मई को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में खुलेंगे।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दरबार मूव के विभागों की एडवांस पार्टियां श्रीनगर पहुंच चुकी है। 29 अप्रैल को जम्मू में पांच दिन काम करने वाले दरबार मूव कार्यालय बंद हो जाएंगे। कश्मीर आधारित कर्मचारियों को श्रीनगर पहुंचाने के लिए एसआरटीसी ने तीस अप्रैल और एक मई को परिवहन की सुविधा के प्रबंध किए हुए हैं।
जम्मू आधारित दरबार मूव कर्मचारियों के लिए सात और आठ मई को एसआरटीसी परिवहन की सुविधा मुहैया करवाएगा, ताकि नौ मई को श्रीनगर में दरबार सजने पर दरबार मूव कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जम्मू में सचिवालय के अलावा राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों के दफ्तर व दरबार से जुड़े अन्य दफ्तर दरबार मूव परंपरा के तहत अगले छह महीने के लिए बंद रहेंगे। विभागों के रिकार्ड व कर्मचारियों को सुरक्षित श्रीनगर पहुंचाने के लिए सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम कर दिए गए है।
वार्षिक दरबार मूव के लिए जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर 30 अप्रैल और एक मई 2016 को वन वे ट्रैफिक रहेगा। पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार दरबार मूव को देखते हुए जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर वन वे ट्रैफिक रहेगा और श्रीनगर से जम्मू के लिए कोई भी वाहन यहां तक कि सेना और अर्ध सैनिक बलों की कानवाई को भी 30 अप्रैल और एक मई को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। इसी तरह सात और आठ मई को जम्मू से श्रीनगर के लिए वन वे ट्रैफिक रहेगा।