{"_id":"1faaa41c557985019efeb7b1864d0012","slug":"secretariat-officers-seeks-kas-class-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय के अफसरों ने मांगा केएएस श्रेणी का दर्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय के अफसरों ने मांगा केएएस श्रेणी का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 23 Jul 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय के अफसरों की तर्ज पर हाईकोर्ट के जजों के सचिवों को केएएस श्रेणी में लाने के संबंध में दायर याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने सीनियर एएजी को दो सप्ताह के अंदर इस संबंध में व्यापक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में तैनात सचिवों ने याचिका में कहा कि सचिवालय में कार्यरत उनके समकक्ष अफसरों को सरकार ने एसआरओ 386/2008 के तहत केएएस का दर्जा दे दिया लेकिन उनके मामले में ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने पाया कि कानून एवं न्याय विभाग की ओर से इस संबंध में एफिडेविट फाइल की गई थी। इसमें कहा गया कि रजिस्ट्रार जनरल ने याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व 28 मई, 2012 को भेजा गया था, जिसे 12 मार्च, 2013 को तत्कालीन सचिव कानून को दे दिया गया था।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि यह समझ से परे है कि 28 मई, 2012 को भेजी गई रिपोर्ट मार्च, 2013 तक सचिव ने क्यों नहीं प्राप्त की। सीनियर एएजी ने अदालत में कहा कि वह स्वयं मामले को न सिर्फ कानून सचिव को सौंपेंगे, बल्कि जीएडी के समक्ष भी उठाएंगे। अदालत ने उन्हें कहा कि दो सप्ताह के अंदर रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए।