फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   second year botany exam cancelled in JU

सेकेंड ईयर के एग्जाम में फर्स्ट ईयर का पेपर

Sat, 11 Apr 2015 08:19 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
second year botany exam cancelled in JU

स्नातक द्वितीय वर्ष के बाटनी विषय की परीक्षा में शनिवार को विश्वविद्यालय की बड़ी भूल सामने आई। विभिन्न कालेजों में परीक्षा केंद्रों में द्वितीय वर्ष के प्रश्न पत्र की जगह प्रथम वर्ष का पेपर बांट दिया गया। परीक्षार्र्थियों की ओर से हंगामा किए जाने के बाद कालेजों से विश्वविद्यालय को मिली सूचना के बाद आनन-फानन में विश्वविद्यालय ने बाटनी की परीक्षा को स्थगित कर दिया।

विज्ञापन


जीजीएम साइंस कालेज में भी बाटनी परीक्षा के विद्यार्थी पूरी तैयारी के साथ दोपहर पौने दो बजे तक परीक्षा केंद्रों में पहुंच गए। दो बजे जैसे ही पेपर बंटना शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया। विद्यार्थियों का कहना था कि यह उनके पाठ्यक्रम से प्रश्न पत्र नहीं है। यह प्रथम वर्ष का पेपर है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के हंगामे के चलते कालेज के परीक्षा कंट्रोलर राजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन को तत्काल इसकी सूचना दी।

अब 26 मई को होगा पेपर

second year botany exam cancelled in JU

इसके बाद बाटनी के परीक्षार्थियों से कहा गया कि वह अपनी उत्तर पुस्तिका जमा करवा दें। बाटनी का पेपर स्थगित कर दिया गया है और अब नये सिरे से बाटनी का पेपर र्नई तिथि पर लिया जाएगा। विश्वविद्यालय जम्मू के परीक्षा कंट्रोलर प्रो. केशव ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कालेजों में द्वितीय वर्र्ष का बाटनी का पेपर स्थगित कर दिया गया है।

उनका कहना है कि पैकिंग में गलती होने से समस्या पेश आई। विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर प्रो. केशव का कहना है कि शनिवार 11 अप्रैल को स्नातक द्वितीय वर्ष की बाटनी का स्थगित किया गया पेपर अब मंगलवार 26 मई को होगा। उनका कहना है कि गलती कहां हुई, विश्वविद्यालय इसकी जांच करेगा।

कंट्रोलर के अनुसार बड़ी संख्या में विभिन्न विषयों के पेपर विश्वविद्यालय में तैयार होते हैं और पैक होते हैं। कहीं मानवीय गलती के चलते ऐसा हुआ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed