फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   second merit list of ju colleges

साइंस कालेज ने जारी की दूसरी कट आफ लिस्ट

Tue, 30 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
second merit list of ju colleges

जम्मू शहर के सभी कालेजों में स्नातक के पहले सेमेस्टर के लिए पहली कट आफ मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरी कट आफ मेरिट के लिए विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को कनाल रोड स्थित साइंस कालेज की ओर से शाम चार बजे के बाद आनलाइन दूसरी कट आफ लिस्ट जारी कर दी। दूसरी कट आफ मेरिट जारी करने के बाद से ही साइंस कालेज की ओर से कालेज की आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।

विज्ञापन


साइंस कालेज की ओर से जारी की गई दूसरी कट आफ मेरिट में ज्योग्राफी विषय 81.80 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि मेडिकल विषय 45.60 प्रतिशत के साथ नीचे रहा। वहीं फंक्शनल इंग्लिश विषय का कट आफ 81.60 प्रतिशत, कंप्यूटर एप्लीकेशन का कट आफ 81.20 प्रतिशत, जियोलाजी का कट आफ 80.80 प्रतिशत, बायो टेक्नोलॉजी का कट आफ 78.40 प्रतिशत, बीसीए का कट आफ 73 प्रतिशत, इलेक्ट्रानिक्स विषय का कट आफ 72.80, जबकि नान मेडिकल का कट आफ 60.19 प्रतिशत तक के करीब गया।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार को दोपहर बाद से मौसम खराब होने के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप्प होने के चलते विद्यार्थियों को दाखिला फार्म भरने के लिए दिक्कत हुई होगी। वहीं कालेज की ओर से दूसरी लिस्ट जारी करने के साथ ही विद्यार्थियों को चार पांच दिनों तक दाखिला फार्म भरने का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर के अन्य कालेजों में पहली जुलाई को दूसरी कट आफ मेरिट को जारी किया जाएगा जिसमें गांधी नगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज, पलोड़ा डिग्री कालेज, एमएएम कालेज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed