श्रीनगर में जीएसटी काउंसिल की बैठक का दूसरा दिन, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक लगातार दूसरे दिन जारी है। जानकारी के अनुसार काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन सर्विस टैक्स समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर में चल रही बैठक में वित्तमंत्री अरूण जेटली, वित्त सचिव शशिकांत दास समेत देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्री और वित्त सचिव मौजूद हैं। इस सभी की मौजूदगी में शुक्रवार को जीएसटी के लागू होने से पहले सारे बड़े फैसले कर लिए जाएंगे।
वहीं वीरवार को श्रीनगर में रक्षा व वित्तमंत्री अरूण जेटली की मौजूदगी में सफाकदल पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों की ओर से घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करेंगे जेटली
जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्तमंत्री अरूण जेटली मीडिया को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वित्तमंत्री द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए बीते दो दिनों में बैठक के दौरान हुए फैसलों और जीएसटी से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान देश भर के राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों द्वारा टैक्स दरों पर अपने सुझाव दिए गए हैं। इस क्रम में सोमवार को 90 फीसदी वस्तुओं पर टैक्स की दरों पर सहमति बनाई जा चुकी है।