{"_id":"573fef1c4f1c1b6f64ac786b","slug":"search-opration-start-in-kupwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा: मकान में छिपे आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा: मकान में छिपे आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 21 May 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा के ड्रगमुला इलाके में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को ड्रगमुला इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली। खबर मिलते ही सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया।
इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने चेतावनी के तौर पर संदिग्ध मकान के पास मोर्टार शेल दागे। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इलाके में घेरा कड़ा कर दिया है ताकि कोई भी आतंकी फरार न हो सके।
विज्ञापन
एसएसपी कुपवाड़ा एजाज अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह लगभग आठ बजे शुरू हुई मुठभेड़ करीब दस घंटे तक चली। यह इलाका नियंत्रण रेखा के पास है। मारे गए आतंकियों के पास से पांच एके 47 राइफलें और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद मिला।

घायल जवान को अस्पताल ले जाते जवान
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस और सुरक्षा बलों को शुक्रवार को देर रात इलाके में आतंकियों की हलचल के इनपुट मिले थे। इसके तुरंत बाद चारों तरफ से उनकी घेराबंदी कर ली गई। सुबह सबसे पहले यह सुनिश्चित किया गया कि यदि मुठभेड़ होती है तो आम लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे।
आठ बजे मुठभेड़ शुरू हो गई। लगातार दस घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को यह कामयाबी हासिल हुई। इलाके में सर्च आपरेशन भी चलाया जा रहा है। सनद रहे कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर आतंकी गतिविधियों में एकाएक तेजी नजर आने लगी है। आतंकी संगठन यात्रा में खलल डालने की हर मुमकिन साजिश को अंजाम देने की कोशिशों में जुट गए हैं।
इससे पहले कुपवाड़ा के जूंरेशी जंगल क्षेत्र से सटे एलओसी वाले इलाके में बीते सोमवार को एक आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी के पास से गोला बारूद भी बरामद हुआ था। सूत्रों के अनुसार वह विदेशी आतंकी था और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखता था।