{"_id":"57b35c044f1c1bd26e6eb8e5","slug":"search-opration-in-jammmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दिखने पर सांबा और जम्मू में चल सर्च आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दिखने पर सांबा और जम्मू में चल सर्च आपरेशन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
सर्च आपरेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सीमावर्ती गांव पलूरा के पास एक श्रमिक को तीन संदिग्ध दिखने पर हड़कंप मच गया। संदिग्धों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। इस पर लोगों ने पुलिस और सेना को सूचित किया।
पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप के डीएसपी नीरज पडियार जवानों को लेकर पलूरा नर्सरी पहुंच गए। बाद में सेना की जाट रेजिमेंट और ग्रनेडियर के जवानों ने सारे क्षेत्र को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।
श्रमिक महेश्वर निवासी नेपाल ने बताया कि तीन लोग सेना की वर्दी में थे। उनके पास हथियार थे। वे पूछ रहे थे कि यहां पर गुज्जरों के डेरे किधर हैं। बाद में पता चला कि सेना के जवान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने ही श्रमिक को गुज्जरों के डेरे के बारे में पूछा था।
विज्ञापन
वहीं सांबा में संदिग्ध दिखने के बाद जम्मू के भी कई इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया गया। कुंजवानी इलाके में पुलिस की ओर से विशेष नाकेबंदी कर हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। पिछले कई दिनों से सांबा और जम्मू में संदिग्धों के देखे जाने की सूचनाएं पहुंच रही हैं।
अभी तीन दिन पहले भी कुंजवानी में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया।