{"_id":"5922790c4f1c1b3f6a53666c","slug":"search-operatioon-in-naugam-of-kashmir-continues-of-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: नौगाम में आतंकियों की तलाश में लगातार तीसरे दिन सेना का सर्च आपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: नौगाम में आतंकियों की तलाश में लगातार तीसरे दिन सेना का सर्च आपरेशन जारी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 22 May 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
सेना के जवानों का सर्च आपरेशन जारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के नौगाम में आतंकियों की तलाश में सेना का सर्च आपरेशन लगातार तीसरे दिन जारी है। सूत्रों के मुताबिक एलओसी से सटे नौगाम के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुटों के बाद सेना द्वारा आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पूर्व शनिवार को सेना के द्वारा एलओसी से सटे इलाके में आतंकियों के एक दल को इंटरसेप्ट किया गया था। इसके बाद सेना ने आतंकी घुसपैठ के इनपुटों के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। सर्च आपरेशन के दौरान ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
शनिवार को आतंकियों से लोहा लेने की कार्रवाई में सेना के दो जवान भी शहीद हुए। इस मुठभेड़ के बाद सेना ने पैरा कमांडोज की मदद से नौगाम के जंगलों में अपना कांम्बिंग आपरेशन शुरू किया। इस आपरेशन के दूसरे दिन रविवार को एक बार फिर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 2 अन्य आतंकियों को मार गिराया गया। इस दौरान सेना का एक अन्य जवान भी शहीद हुआ।
विज्ञापन