{"_id":"61e55613d0981009886fe1bb","slug":"search-operation-to-find-the-family-of-lucknow-resident-ngo-along-with-jammu-and-kashmir-police-also-engaged-in-the-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ निवासी परिवार की तलाश तेज: जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एनजीओ भी खोजबीन में जुटे, हाईवे पर भूस्खलन होने के कारण फंस गया था परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ निवासी परिवार की तलाश तेज: जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एनजीओ भी खोजबीन में जुटे, हाईवे पर भूस्खलन होने के कारण फंस गया था परिवार
Mon, 17 Jan 2022 05:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:13 PM IST
सार
लखनऊ निवासी परिवार कश्मीर जाने के दौरान उधमपुर से रामबन के बीच लापता हो गया। उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है
विज्ञापन
रामबन जिले में सर्च ऑपरेशन चलाते एनजीओ के लोग।
- फोटो : परवेज मीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर निवासी परिवार के कश्मीर जाने के दौरान लापता होने की सूचना के बाद रामबन जिले में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रामबन जिले की पुलिस ने उधमपुर पुलिस से भी इस बारे में जानकारी सांझा की है। बताया जाता है कि लखनऊ निवासी महमूद अली पत्नी दरक्षा और बेटे सावेज के साथ कश्मीर घुमने जा रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को परिवार जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण फंस गया था। इसकी जानकारी घरवालों को बातचीत के आधार पर मिली। इसके बाद उनसे घरवालों का संपर्क टूट गया है। तीनों के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर लखनऊ में रहने वाले परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जम्मू कश्मीर पुलिस से की थी।
विज्ञापन
इसके बाद रामबन और ऊधमपुर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। राजमार्ग के साथ आसपास के क्षेत्रों में तीनों की खोज की जा रही है। इसमें कई स्थानीय एनजीओ के लोग भी शामिल हैं। जो रामबन जिले के विभिन्न इलाकों में उनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य लोगों और होटलों में भी इसकी जानकारी दी गई है। रामबन जिले की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि लखनऊ निवासी परिवार को खोजने के लिए पुलिस के अलावा एनजीओ कर्मी भी लगे हैं। इसके बारे में ऊधमपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है।