{"_id":"66512e867f125790100427a7","slug":"search-operation-samba-jammu-news-c-10-jmu1038-366841-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में आईबी पर दिखी संदिग्ध गतिविधि\n\nसुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में आईबी पर दिखी संदिग्ध गतिविधि सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे लालाचक, बेईं नाले सहित कई गांवों को खंगाला गया
- संदिग्धों की तलाश के लिए ऑपरेशन में निगरानी के लिए ड्रोन भी उतारे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार अल सुबह संदिग्ध गतिविधि देखे जाने बाद सुरक्षा बलों ने आईबी से सटे लालाचक, बेईं नाले और आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। रक्षा सूत्रों के अनुसार लालाचक के अग्रिम क्षेत्र बेईं नाले में कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई है। सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका पर पुलिस, एसओजी और बीएसएफ जवानों पूरे इलाके को खंगाला। तलाशी अभियान में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सीमा क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही की रिपोर्ट मिलने के बाद ऑपरेशन ग्रुप ने शुक्रवार को आईबी के पास बेईं-लालाचक फॉरवर्ड इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान ''ब्लैक पैंथर'' ऑपरेशंस कमांड वाहन का भी इस्तेमाल किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने गांवों के अलावा खेतों और जंगली इलाकों को भी खंगाला। सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के पहचानपत्रों की जांच की गई। ऑपरेशन जारी है और मंगुचक, सादेचेक, रिगाल व चचबाल सहित कई अग्रिम गांवों की तलाशी ली गई है। बता दें कि इन दिनों विशेष समुदाय के परिवार कठुआ व अन्य क्षेत्रों से सांबा में आ रहे हैं, जो नदी-नालों में अपने डेरे लगा रहे हैं। इनकी आड़ में आतंकी घुसपैठ की आशंका भी बनी रहती है। जिसको लेकर पुलिस व सुरक्षा बल सतर्क हैं। 29 जून से अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने जा रही है, इसके चलते चौकसी बढ़ा दी गई है।