फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   search operation of security forces continue in katra

कटरा में संदिग्धों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन जारी

Mon, 13 Jun 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटरा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटरा Updated Mon, 13 Jun 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
search operation of security forces continue in katra
- फोटो : Amar Ujala

कटड़ा-जम्मू रोड पर दोमेल में शनिवार को मिले संदिग्ध बैग में मिली सेना की वर्दी के बाद रविवार को भी सुरक्षा एजेंसियाें की जांच जारी रही। दो संदिग्धों के देखे जाने की भी खबर थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कई जगह पर छापे मारे और र्कई संदिग्ध लोगों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा। 

विज्ञापन


फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों को लावारिस बैग में मिली सेना की वर्दी भी पहेली बनी हुई है। कटड़ा पुलिस ने भी रहस्यमय परिस्थितियों में बैग मिलने का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा कड़ी कर दी है।  
विज्ञापन


छुट्टियों के दिनों में कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा है। हालांकि अधिकतर श्रद्धालु रेल मार्ग से कटड़ा पहुंच रहे हैं। कटड़ा-जम्मू हाईवे के बीच सेना की वर्दी में वाले बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस बैग में सेना की वर्दी भी पहेली बनी रही

search operation of security forces continue in katra


सेना की वर्दी पहने आतंकी जम्मू संभाग में पहले भी कई  हमले कर चुके हैं। कटड़ा हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहा है। बैग मिलने के बाद पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बेग को थाने में रखा गया है। इसके लिए सेना से भी संपर्क किया गया है। उत्तरी कमान की टीम भी कटड़ा स्टेशन पहुंची। 

वर्दी की जांच की। बताया जा रहा है कि वर्दी सेना के किसी जवान की है और फर्जी नहीं है। वर्दी किसकी है, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी ने भी इसका दावा नहीं किया कि वर्दी उनकी है। 

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए वर्दी मुश्किलें बन गई हैं। डीआईजी सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वर्दी मिलने का कोई दावेदार नहीं मिल पाया है। सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। यात्रा मार्ग पर भी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed