{"_id":"68bbdc78be2ed6151c041731","slug":"search-operation-launched-after-suspected-pak-drone-movement-in-j-k-s-samba-jammu-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में उड़ता दिखा ड्रोन: सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की तलाशी; सेना की QRT टीमों को किया गया सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के अंधेरे में उड़ता दिखा ड्रोन: सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की तलाशी; सेना की QRT टीमों को किया गया सक्रिय
Sat, 06 Sep 2025 12:32 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:32 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को बाड़ी ब्राह्मणा सैन्य क्षेत्र के ऊपर उड़ते देखा गया, जिसके बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन के जरिए हथियार या नशीले पदार्थ गिराने की आशंका की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल।
- फोटो : बसित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शुक्रवार रात एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को सैन्य ठिकानों के ऊपर मंडराते देखा गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, यह ड्रोन करीब 700 मीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व दिशा में बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र स्थित सैन्य छावनी के ऊपर रात 9:35 बजे देखा गया।
विज्ञापन
ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलते ही सेना ने क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट पर रख दिया और तुरंत हरकत में आ गईं। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया, जिसके बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं कि कहीं ड्रोन के जरिए हथियार या नशीले पदार्थों की तस्करी तो नहीं की गई है।