फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operation

मुठभेड़ स्थल पर दो बड़े धमाके

विज्ञापन
search operation
मेंढर तहसील के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच सेना ने दो बड़े धमाके किए। सूत्रों के अनुसार यह धमाके आईईडी लगाकर किए गए। बताया जा रहा है कि सेना को आतंकियों के ठिकाने मिले थे, जिन्हें धमाके से उड़ाया गया।
विज्ञापन

उधर, आतंकियों की तलाश और संभावित ठिकानों की पहचान कर गोलीबारी का सिलसिला सोमवार भी जारी रहा। चमरेड़ जंगल में 11 अक्तूबर को हुए पहले हमले के आठवें दिन और भाटादूड़ियां में 14 अक्तूबर को हमले के पांचवें दिन भी जंगल में रुक रुक कर फायरिंग होती रही। सेना ने घेराबंदी को कड़ा कर दिया है, लेकिन घना जंगल होने की वजह से सेना का ऑपरेशन कदम दर कदम आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सैन्य सूत्रों के अनुसार पुंछ में भौगोलिक परिस्थितियां बेहद कठिन हैं। पहाड़ की ढलान पर घना जंगल है। बीच में नाले भी मौजूद हैं। ऐसी परिस्थितियों में पूरी एहतियात के साथ ही ऑपरेशन को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से ग्रेनेड फेंके
आतंकियों के चिह्नित ठिकानों पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। सेना ने सोमवार को ड्रोन का इस्तेमाल भी किया। ड्रोन से चिह्नित ठिकानों पर ग्रेनेड दागे गए, जिससे देर तक इलाका धमाकों से गूंजता रहा। घने जंगल में चल रहे ऑपरेशन को अत्याधुनिक हथियारों से अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed