फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operation

Jammu News: अब पुंछ के मंगनाड़ में दिखे संदिग्ध सुरक्षा बलों ने खंगाले जंगल व नाले

विज्ञापन
search operation
- शनिवार देर रात हथियारबंद पांच संदिग्ध देखने के बाद चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जम्मू संभाग में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच अब पुंछ जिले के गांव मंगनाड़ में संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं। शनिवार देर रात संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे जिले के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, जो रविवार दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रों, जंगलों, नालों और खेत-खलिहानों को खंगाला। हालांकि संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात दो से ढाई बजे के बीच सुरक्षा बलों को गांव मंगनाड़ में पांच हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने मंगनाड़ से लेकर सलोत्री तक घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने कई किलोमीटर क्षेत्र को खंगाला। बता दें कि पुंछ में शनिवार देर रात भारी बारिश हुई। रविवार सुबह भी पुंछ नगर के आसपास के क्षेत्रों में घनी धुंध छाई रही। खराब मौसम की आढ़ में नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास किए जाने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बल पहले से ही चौकसी बरत रहे हैं। संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद नगर तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाते हुए तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि क्षेत्र में मौजूद आतंकी किसी नापाक हरकत को अंजाम न दे पाएं। इससे पहले सुरनकोट, बफलियाज, हाड़ी मरहोट और मंडी तहसील के लोरन में संदिग्ध देखे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed