{"_id":"5c595783bdec2273a67c9d11","slug":"search-operation-in-samba-jammu-kashmir-after-information-of-suspected-activities-of-armed-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की सूचना के बाद सांबा जिले में चला आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की सूचना के बाद सांबा जिले में चला आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन
Tue, 05 Feb 2019 02:59 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन सशस्त्र व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार रातभर तलाश अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि मनोहर गोपाला इलाके में सोमवार रात साढ़े 11 बजे संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि पहले भी आतंकवादी सीमा पार से राज्य में घुसपैठ करने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसके मद्देनजर सेना और पुलिस ने तत्काल एक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह आठ बजे तक निकटवर्ती गावों के साथ साथ पूरे इलाके में समग्र तलाश की लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। इससे पहले भी जिले में रामगढ़ सेक्टर के बसंतर में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्टों के बाद दो दिन तक तलाश अभियान चलाया था।
विज्ञापन
तलाश में कुछ भी नहीं मिला था और यह अभियान तीन फरवरी को जिले के विजयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्धारित रैली से कुछ ही दिन पहले चलाया गया था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘बल सतर्क हैं और आतंकवादियों की हर संभावित साजिश नाकाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा और अंदरूनी इलाकों में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।’’