{"_id":"59247ce04f1c1ba7165359fe","slug":"search-operation-in-samba-by-speculations-of-infiltration","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी के रास्ते घुसपैठ की आशंकाओं में चला गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी के रास्ते घुसपैठ की आशंकाओं में चला गहन तलाशी अभियान
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 23 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट तरनाह नाला व बेई नाला से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के कारण सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। आज पुलिस व सुरक्षा बलाें ने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की बीती रात सीमांत क्षेत्र तरनाह नाला एवं बेई नाला से घुसपैठ होने की इनपुट मिली थी।
विज्ञापन
जिस पर सुरक्षा बल सतर्क हो गए। सूत्राें की माने तो घुसपैठियाें के पैरों के निशान भी देखे गए हैं। क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया। सांबा पुलिस ने बेई नाले व कठुआ पुलिस ने तरनाह नाला, लौंडी, सनियाल आदि क्षेत्राें में तलाशी अभियान चलाया। जिला पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि बार्डर पुलिस चौकियों पर जवानों को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए गए। क्षेत्र में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई। दिन भर पुलिस अधिकारी जवानों के साथ सीमावर्ती क्षेत्राें में ही तलाशी अभियान में जुटे रहे। गौरतलब है की अमर उजाला ने पहले ही चेताया था की पाक के लांचिंग पैड सुकमाल में आतंकियाें को घुसपैठ करवाने के लिए रैकी करवाई गई है।
विज्ञापन