{"_id":"58418a3f4f1c1be665de7bbd","slug":"search-operation-in-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हिजबुल कमांडर जाकिर रशीद का आतंकी ठिकाना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हिजबुल कमांडर जाकिर रशीद का आतंकी ठिकाना ध्वस्त
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 03 Dec 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
हिजबुल कमांडर जाकिर रशीद भट उर्फ मूसा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल कमांडर जाकिर रशीद भट उर्फ मूसा के आतंकी ठिकाने को शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया। पुलिसकर्मियों को धमकी संबंधी वीडियो जारी होने के बाद उसकी धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों ने पुलवामा में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान उसके ठिकाने का पता चला जहां वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए वीडियो शूट किया करता था। फिलहाल मकान मालिक फरार है। पुलिस ने वीडियो बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ सामान भी बरामद किए हैं।
दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा के एसपी मोहम्मद जाहिद ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की 42 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) ने पुलवामा जिले के त्राल के डडसारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मुद्दसिर अहमद गुनु के घर की तलाशी ली गई तो वहां कुछ ऐसी चीजें मिलीं जो आतंकियों द्वारा इस्तेमाल में लाई जाती हैं।

न आतंकवादी न ओजीडब्ल्यू बख्शे जाएंगे
Terrorist
- फोटो : File Photo
मकान की पूरी तलाशी लेने पर पाया गया कि हिज्ब कमांडर जाकिर इसी मकान में वीडियो शूट किया करता था। उस कमरे की भी निशानदेही हुई जहां वीडियो शूट हुआ करती थी। वीडियो में दिखने वाली कुछ चीजें, फोटो और अन्य कई चीजें भी पुलिस के हाथ लगी। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।
जाकिर द्वारा पुलिसकर्मियों को धमकी दिए जाने संबंधी वीडियो आने के बाद पुलिसकर्मियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने आतंकियों तथा उनके लिए काम कर रहे ओजीडब्ल्यू को साफ तौर पर धमकी दी है।
कहा है कि ऐसे लोगों की निशानदेही की जा रही है। न तो आतंकवादी और न ही उनके लिए काम करने वाले बख्शे जाएंगे। ज्ञात हो कि मूसा ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों को धमकी दी थी कि यदि उनके परिवार को छेड़ा गया तो परिणाम भुगतने होंगे।