{"_id":"594bf4b14f1c1ba2248b464d","slug":"search-operation-in-budgam-of-central-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बड़गाम में आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बड़गाम में आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च आपरेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जि़ले में वीरवार को सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार सेना को इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जि़ले के खाग इलाके के हबबर गाँव में वीरवार को सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियो के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा एक सांझा अभियान चलाते हुए इलाके की घेराबंदी कर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस दौरान सुरक्षाबलों को आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा। हालांकि इस बारे में अाधिकारिक रूप से सेना की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन