{"_id":"57470ce64f1c1b042069256f","slug":"search-operation-end-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हुए आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हुए आतंकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 26 May 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
सर्च आपरेशन के दौरान मौजूद सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हारवन के दारा इलाके में आतंकी सुरक्षा बल के जवानों को चकमा देकर फरार हो गए। आशंका है कि ये आतंकी हिजबुल से जुड़े हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सेना की 5 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त रूप से हारवन पुलिस की सहायता से चक-ए-दारा इलाके में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान कईं रिहायशी मकानों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई आतंकी हाथ नहीं लगा। वहीं सूत्रों ने बताया कि इलाके में तीन आतंकियों के होने की खबर थी और वे सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।
उल्लेखनीय है कि वो क्षेत्र पहाड़ी रास्तों के ज़रिये त्राल के साथ मिलता है और इलाके में हिज़्ब का दबदबा है इसलिए आशंका है की फरार आतंकी हिज़्ब से संबंधित हो सकते हैं।