{"_id":"59266ed54f1c1b21445369fc","slug":"search-operation-continues-in-pulwana-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षि्ण कश्मीर के पुलवामा के कई इलाकों में सेना का गहन तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षि्ण कश्मीर के पुलवामा के कई इलाकों में सेना का गहन तलाशी अभियान जारी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 25 May 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
सेना के जवानों का सर्च आपरेशन जारी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में आतंकियों की तलाश में सेना के जवानों का गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस सर्च आपरेशन में सेना के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले में स्थानीय स्तर पर मिले इनपुटों के बाद आतंकियों की तलाश में चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलवामा में दो दिन पहले भी सेना के द्वारा एक हक्कीपोरा इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ की भी खबरें आई थी लेकिन बाद में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन