फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation continued After suspicious activity found in Jammu Kashmir International Border

जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सशस्त्र व्यक्तियों की संदिग्ध हलचल, सेना का तलाशी अभियान

Tue, 05 Feb 2019 02:30 PM IST
Priyesh Mishra भाषा,जम्मू
भाषा,जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 05 Feb 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Search operation continued After suspicious activity found in Jammu Kashmir International Border
indian army - फोटो : बासित जरगर

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन सशस्त्र व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार रातभर तलाश अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि मनोहर गोपाला इलाके में सोमवार रात साढ़े 11 बजे संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना मिली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले भी आतंकवादी सीमा पार से राज्य में घुसपैठ करने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसके मद्देनजर सेना और पुलिस ने तत्काल एक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।  अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह आठ बजे तक निकटवर्ती गावों के साथ साथ पूरे इलाके में समग्र तलाश की लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


इससे पहले भी जिले में रामगढ़ सेक्टर के बसंतर में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्टों के बाद दो दिन तक तलाश अभियान चलाया था। तलाश में कुछ भी नहीं मिला था और यह अभियान तीन फरवरी को जिले के विजयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्धारित रैली से कुछ ही दिन पहले चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, बल सतर्क हैं और आतंकवादियों की हर संभावित साजिश नाकाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा और अंदरूनी इलाकों में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed