फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search operation continue in tangdhar and machhil

मच्छेल और तंगधार में अभियान जारी,4 दिन में अब तक 7 आतंकी ढेर

Sat, 18 Jun 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 18 Jun 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
search operation continue in tangdhar and machhil
- फोटो : PTI

एलओसी पर मच्छेल और तंगधार सेक्टर में शुक्रवार देर शाम तक आतंकियों की तलाश में अभियान जारी रहा। आशंका जताई जा रही है कि कुछ आतंकी जंगलों में छिपे हो सकते हैं। आपरेशन में अतिरिक्त जवानों सहित पैरा कमांडो भी बुलाए गए हैं। खोजी कुत्ते और चापर की मदद भी ली जा रही। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चार दिन में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुला जिले में हुई तीन आतंकी वारदात में कुल सात आतंकियों को अब तक मार गिराया गया है। आतंकियों से लोहा लेते सेना के दो जवान भी शहीद हुए, जबकि चार जवान घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घुसपैठ की पहली कोशिश मच्छेल सेक्टर में मंगलवार को कटवारा जंगल क्षेत्र की जेट गली से हुई थी। इसे जवानों ने विफल बना दिया था। इस दौरान एक आतंकी को भी मार गिराया था। सेना का एक जवान शहीद हुआ था, जबकि चार अन्य घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आतंकियों ने वीरवार को तंगधार सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान सेना के सतर्क जवानों ने आतंकी मंसूबों को विफल करते हुए चार आतंकियों को ढेर किया था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed